- Hindi News
- माडल टाउन में भगवती जागरण 28 मार्च को, लखविंद्र वडाली करेंगे गुणगान
माडल टाउन में भगवती जागरण 28 मार्च को, लखविंद्र वडाली करेंगे गुणगान
गुरदासपुर कोर्ट: नशा तस्कर को 10 साल कैद और 1 लाख जुर्माना
5 महीने से वेतन नहीं मिला, टीचर्स देंगे 19 फरवरी को प्रदेश स्तर पर धरना
गुरदासपुर | सरकारीसहायता प्राप्त स्कूल टीचर्स एवं अन्य कर्मचारी यूनियन की बैठक बुधवार को खालसा सीसे स्कूल में जिला प्रधान हरमेल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सहायता प्राप्त स्कूलों की समस्याओं पर चर्चा की गई। ज्ञात रहे कि इन स्कूलों के टीचर्स और कर्मचारियों को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिला महासचिव गणेशदत्त ने कहा कि अगर सरकार ने 15 फरवरी तक बजट रिलीज नहीं किया तो 19 फरवरी को प्रदेश सरकार के खिलाफ डीपीआई ऑफिस के सामने प्रदेश स्तरीय धरना दिया जाएगा। उन्होंने हाउस रेंट मेडिकल भत्ता नए वेतन आयोग के अनुसार देने, पेंशनरी पोस्टों पर कार्यरत टीचर्स को सरकारी स्कूलों में मर्ज करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को संशोधित ग्रेड-पे देने की मांग की।