- Hindi News
- हाईवे पर खराब वाहनों के आसपास रिफ्लेक्टर टेप लगाएगी टीम
हाईवे पर खराब वाहनों के आसपास रिफ्लेक्टर टेप लगाएगी टीम
पठानकोट | नेशनलहाइवे अथॉरिटी की पेट्रोलिंग पार्टियों की ओर से हाईवे पर होने वाले हादसे रोकने के लिए खराब हुए वाहनों के आस-पास रिफ्लेक्टर टेप लगाने की योजना शुरू की गई है। ज्ञात रहे कि हाईवे पर वाहन खराब होने की स्थिति में रात के समय ये सड़क पर दिखाई नहीं देते थे। ऐसे में अन्य वाहनों के इनके साथ टकराकर हादसे होते रहते थे। इससे बचाव के लिए अथॉरिटी की ओर से ये नई योजना शुरू की गई है। अथॉरिटी अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोलिंग पार्टियों को हिदायत दी गई है कि ऐसे वाहनों के आस-पास तुरंत रिफ्लेक्टर टेप लगा दी जाए ताकि हादसे हों।