पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब के हित में नहीं केजरीवाल की दोहरी मानसिकता : रवि

पंजाब के हित में नहीं केजरीवाल की दोहरी मानसिकता : रवि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | अखिलभारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की ओर से शुक्रवार को बब्बू खानपुरिया की अध्यक्षता में पटेल चैक स्थित कार्यालय में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर पंजाब प्रधान रवि शर्मा ने ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की दोहरी मानसिकता देश खासकर पंजाब के हित में नहीं है। ऐसे माहौल में अरविंद केजरीवाल केवल राजनीतिक फायदे के लिए 35 हजार निर्दोष हिंदुओं के कातिल का जन्मदिन मनाने की बात कर रहे हैं। पंजाब में एक दशक से ज्यादा आतंकवाद का बोलबाला रहा है और जिस आतंकी पर निर्दोषों की हत्या का आरोप है, उसी का जन्मदिन मनाने के लिए केजरीवाल अपनी आम आदमी पार्टी के वर्करों को निर्देश दे रहे हैं, जो कि एक राष्ट्रविरोधी हरकत है, जिसे अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति (यूथ) किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। इस मौके पर सुनील दत्त, मनोहर पाल, हैप्पी, अरुण अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...