एसडीएम कोर्ट के पास मार्केट में गंदगी से दुखी दुकानदारों ने रोष जताया
पठानकोट | एसडीएमकोर्ट के पास मार्केट के सामने गंदगी के ढेर लगे होने से दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंदगी नहीं उठाए जाने से आसपास बदबू फैली रहती है। इससे राह जाते लोगों को भी मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में गोरी शंकर, संजीव घई, शिवम अरोडा, साहिल अरोडा, रमन कुमार, पवन कुमार, राजू खुलर, काली ने बताया कि मोहल्ला ट्राली का समय एक होने के कारण लोग घरों से कूड़ा लाकर दुकानों के सामने फेंक देते हैं। इससे दुकानदारों का दुकानों में बैठना बहुत मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग की है कि निगम ट्राली के आने का एक समय निश्चित कर, ताकि लोग ट्राली में कूड़ा फेंके। वहीं, उन्होंने मार्केट में खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों का चालान काटने की भी मांग की।