पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना हेल्मेट स्कूटर या बाइक चलाएं

बिना हेल्मेट स्कूटर या बाइक चलाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता | पठानकोट

दैनिकभास्कर कीओर से चलाए सड़क हादसों के खिलाफ महाअभियान के तहत ट्रैफिक एजुकेशन सैल ने पठानकोट पॉलीटेक्निकल एजुकेशन काॅलेज में स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर किया। मुख्य वक्ता एएसआई देवराज ट्रैफिक मार्शल विजय पासी ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियम समझाए। विजय पासी ने कहा कि हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। अगर सभी लोग नियमों की पालना करके ड्राइविंग करें तो निश्चय ही हादसों को राेका जा सकता है।

पासी ने कहा कि टू-व्हीलर्स चलाते समय हेल्मेट फोर-व्हीलर्स चलाते हुए सीट वेल्ट पहननी चाहिए। सेमिनार के दौरान बताया कि वाहन चलाते समय कागजात पूरे रखने चाहिए और शराब या किसी भी नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होेंने कहा कि यदि हम नियमों का पालन करेंगे तो खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरो को भी सुरक्षित रखेंगे। इस मौके पर चेयरमैन सुभाष, उमा शर्मा, भूपिन्द्र, अनु, रेणु, अतुल आदि मौजूद रहे।

छात्रों को ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर करते ट्रैफिक एजुकेशन सैल के सदस्य।

खबरें और भी हैं...