खत्री सभा ने बच्चों को बूट-जुराबें बांटी
पठानकोट | खत्रीसभा की ओर से प्रधान आदेश स्याल की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों को बूट जुराबें वितरित की गईं। इसमें चेयरमैन विजय पासी भी मौजूद रहे। प्रधान आदेश स्याल ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इस मौके पर चीफ कैशियर राजेश पुरी, महासचिव अनुराग वाही, उपचेयरमैन रमन हांडा, प्रोजेक्ट चेयरमैन रामपाल भंडारी, सीनियर उपप्रधान सुशील महेंद्रू, अवतार अबरोल, टीसी त्रेहण, पीआर पासी, बीबी पुरी, अमन सिंह, कृष्ण गोपाल भंडारी, कुलदीप वालिया, प्रबोध पांधी, रविंद्र पुरी, सुनील गंडोत्रा, शक्ति चावला और अशोक दता मौजूद रहे।