स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने का आह्वान
पठानकोट | वेलेंटाइन-डेका क्रेज एक तरफ युवाओं में सिर चढ़ बोल रहा है, वहीं उसका भारतीय संस्कृति पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षाविद आरके महाजन ने कहा कि वेलेंटाइन-डे की प्रथा का भारतीय संस्कृति से कोई संबंध नहीं है और देश की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के विश्व में भारतीय संस्कृति की महानता को पहुंचाने में किए प्रयासों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपनाने की अपील की।