पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव डिबकू में पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर जताया रोष

गांव डिबकू में पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन ने मांगों को लेकर जताया रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट में 7 मार्च को निकाली जाएगी रैली

भास्करसंवाददाता | फरीदानगर

पंजाबनिर्माणमजदूर यूनियन की बैठक गांव डिबकू में प्रदेश सचिव मास्टर सुभाष शर्मा के नेतृत्व में हुई। इसमें मजदूरों की मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके मास्टर सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगभग 15 लाख मजदूर हैं, लेकिन लेबर डिपार्टमेंट की ओर से 4 लाख मजदूरों की ही रजिस्ट्रेशन की गई, जिस कारण बहुत सारे मजदूरों को सरकारी स्कीमों का लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यूनियन की अोर से 7 मार्च को पठानकोट में रैली की जाएगी। इसमें जिले के सभी मजदूर यूनियन के सदस्य भाग लेंगे। इस अवसर पर रघुवीर सिंह, कर्म सिंह, प्रशोत्तम लाल, सतीष कुमार, बलविंदर कुमार, जगदीश राज, सोहन लाल, विजय कुमार, फकीर चंद, तिलक राज आदि मौजूद थे।

गांव डिबकू में पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन के सदस्य बैठक दौरान रोष जताते।

खबरें और भी हैं...