पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लेफ्ट पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होने का आह्वान

लेफ्ट पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होने का आह्वान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीपीआई,सीपीआई(एम),सीपीएम पंजाब सीपीआई(एमएल) लिब्रेशन की तरफ से पंजाब में लेफ्ट पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव घियाला में कामरेड थुडू राम, केवल कालिया शिव कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक कान्फ्रेंस की गई। इस मौके पर ठाकुर रमेश सिंह, हरबंस लाल, हरदीप सिंह, अमरीक सिंह राज कुमार ने लोगों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ केंद्र और पंजाब सरकार को आड़े हाथ लिया। इस मौके पर सूबे में लेफ्ट को मजबूत करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर उन्होंने 44वें और 45वें केंद्रीय श्रम कान्फ्रेंस की सिफारिशों के अनुसार गैर हुनरमंद मजदूरों को कम से कम 15 हजार रुपए महीना देने, बेरोजगारों को रोजगार बेरोजगारी भत्ता, बेघरों को 10-10 मरले के प्लाट देने, शहरों में फ्लैट का प्रबंध करने, हर 60 साल के बुजुर्ग को 3 हजार रुपए मासिक पेंशन, मनरेगा का रोजदार पारदर्शी ढंग से लागू करके 200 दिन देने की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सरकारी निजी जायदाद को नुकसान रोक बिल 2014 को लागू किया गया है, जो कि आम लोगों की जुल्म के खिलाफ आवाज को कुचलने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते देश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है और खाद्य सुरक्षा कानून के तहत हजारों परिवारों के कार्ड रद्द कर दिए गए हैं और अपने आम खासमखास परिवारों को कार्ड बनाकर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में परिवार बेघर हैं, लेकिन प्लाट और रिहायश देने के लिए सरकारी वादों और फैसलों पर कोई अमल नहीं हो सका है। वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण की नीति के तहत बिजली, शिक्षा और सेहत सेवाओं को आम लोगों की पहुंच से दूर कर दिया गया है।

गांव घियाला में की राजनीतिक कान्फ्रेंस

खबरें और भी हैं...