पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम दीयां चोणां विच्च पार्टीबाजी सही गल्ल नहीं...

निगम दीयां चोणां विच्च पार्टीबाजी सही गल्ल नहीं...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिनवीरवारऔर समय सुबह के 7 बज के 45 मिनट। स्थान सैली रोड स्थित एन्वायरमेंट। पार्क के एक-दो राउंड लगाने के बाद रघुनंदन सेखड़ी रुककर पीछे से वॉकिंग करते रहे राज कुमार पुरी से कहते हैं, पुरी साहब ठंड कुछ कम होने लगी है।

जवाब में राज कुमार कहते हैं हुण तां इक-दो दिनां दी ही ठंड रह गई ऐ। साथ-साथ चलते हुए बात शुरू हो जाती है निगम चुनाव की। सेखड़ी ने पुरी से कहा कि अब तो निगम और पंचायत चुनाव भी राजनीितक पार्टी स्तर के होने लगे हैं। पुरी ने कहा कि नगर निगम चोणां विच्च पार्टीबाजी सही गल्ल नहीं, एह बिल्कुल बंद होणी चाहीदी ए। एमसी तो अपने वार्ड का पिता समान होता है और उसे अपने वार्ड के चहंुमखी विकास के लिए किसी पार्टी विशेष को तरजीह नहीं देनी चाहिए। क्योंकि अगर एमसी किसी विरोधी पार्टी का चुना जाता है तो उस वार्ड में विकास नहीं हो सकता। बहुमत वाली पार्टी उस वार्ड की हमेशा उपेक्षा ही करती है, ऐसा उनका एक्सपीरिएंस रहा है।

पार्क का तीसरा राउंड पूरा करने के बाद सेखड़ी और पुरी पार्क के एक बेंच पर बैठ जाते हैं और कुछ ही देर में उनके सामने वाले बेंच पर रॉयल इस्टेट की स्नेहलता और ब्रह्म राज सैर करते हुए पहुंच जाते हैं। इसके साथ ही इनमें शुरू हो जाती है चुनाव की गप-शप। स्नेहलता ने कहा कि एमसी तो ऐसा होना चाहिए जो पार्टी विशेष को छोड़ पांच साल के कार्यकाल में केवल वार्ड की डेवलपमेंट कराए और लोगों की समस्याओं पर ध्यान दे। वैसे तो आजकल लोग बहुत जागरुक हो गए हैं, लेकिन पिछड़े क्षेत्रों में आज भी पैसे शराब के बल पर वोट खरीदे जाते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। ब्रह्मदत्त ने कहा कि जनाब दिल्ली का हाल तो आपने देख ही लिया किस तरह कांग्रेस बीजेपी को नकार कर लोगों ने आम आदमी पार्टी को बहुमत दिलाया है। अगर पठानकोट में भी लोगों की सोच पार्टी विशेष से उठ जाए और केवल काम करने वाले नेता को आगे लाया जाए तो यह समाने जाएगा कि लोग किसे पसंद करते हैं। वैसे पठानकोट में तो कांग्रेस और बीजेपी में ही फाइट होनी है।

सैली रोड स्थित एन्वायरमेंट पार्क में सैर के दौरान राजकुमार पुरी, स्नेह लता और रघुनंदन सेखड़ी ने चुनावों पर भी गप-शप की। भास्कर

स्थान : एन्वायरमेंट पार्क समय : सुबह 7:45 बजे