पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैल्पिंग हैंड एंड एसोसिएशन नशे के खिलाफ चलाएगी मुहिम

हैल्पिंग हैंड एंड एसोसिएशन नशे के खिलाफ चलाएगी मुहिम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सुजानपुर(पठानकोट)

हैल्पिंगहैंडएंड फाउंडेशन एसोसिएशन की बैठक प्रधान इंजीनियर अमित भूरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सामाजिक कुरीतियों संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर अमित भूरी ने कहा कि समाज में भ्रूण हत्या पर पूर्ण तौर पर अंकुश लगना चाहिए तथा लोगों को स्वयं आगे आकर जागरूक होना चाहिए, ताकि समाज में लड़की लड़के में कोई अंतर हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लड़के की चाहत में गर्भ में ही भ्रूण हत्या जैसा पाप करवाते है, परंतु हम सभी को ऐसा करने से पहले याद रखना चाहिए कि आज के युग में लड़कियां किसी कदम में लड़कों से कम नहीं हैं, चाहे वह अंतरिक्ष की उड़ान हो या माउंट एवरेस्ट की फतह। हर कदम पर लड़कियों ने स्वयं अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि नशा, भ्रूण हत्या जैसे कृत्यों पर रोक लगाने हेतु एसोसिएशन की ओर से जल्द ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही एसाेसिएशन की ओर इसे रोकने के लिए एक मुहिम के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर अनिरुद्ध शर्मा, पंकज मल्होत्रा, विमल प्रसाद, विशाल त्रिपाठी, प्रशांत कौशल आदि मौजूद थे।

सुजानपुर हैल्पिंग हैंड एंड फाउंडेशन के सदस्य बैठक के दौरान जानकारी देते। -भास्कर

खबरें और भी हैं...