पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पठानकोट के सूर्या और गुरसिमरन को मिला गोल्ड

स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पठानकोट के सूर्या और गुरसिमरन को मिला गोल्ड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबओकिनावागोजूरियू कराटे एसोसिएशन की ओर से बटाला के केम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप करवाई गई। इसमें पठानकोट के 2 खिलाड़ियों ने गोल्ड, 2 ने सिल्वर 2 ने ब्रांज मेडल जीता।

कोच विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश से लगभग 500 के करीब बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें पठानकोट के भी प्लेयर्स शामिल थे। पठानकोट की टीम ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते। इसमें एसएमडीआरएसडी स्कूल के सूर्या ने 25-30 किग्रा. भारवर्ग में गोल्ड जीता। इसी प्रकार आर्मी पब्लिक स्कूल के गुरसिमरन ने 30-40 किग्रा. भारवर्ग में गोल्ड जीता। इसके अलावा एडीके स्कूल के तनिष्क मल्होत्रा ने 25-30 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जबकि एपीएस स्कूल के सिमरन ने 50-55 किग्रा. भारवर्ग में ब्रांज मेडल हासिल किया। विनोद ने बताया कि पठानकोट की टीम के बढ़िया प्रदर्शन पर बटाला के विधायक अश्विनी सेखड़ी ने बच्चों कोच का हौसला बढ़ाया और भविष्य में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।

कराटे चैंपियनशिप में विनर रहे प्लेयर्स के साथ खड़े कोच अन्य।

खबरें और भी हैं...