पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद विनोद खन्ना से लोगों का विश्वास उठा : विजय कटारूचक्क

सांसद विनोद खन्ना से लोगों का विश्वास उठा : विजय कटारूचक्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फरीदानगर

कांग्रेसीवर्करोंकी बैठक गांव भीमपुर में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विजय कटारूचक्क के नेतृत्व में हुई। इसमें अकाली भाजपा गठबंधन सरकार की लोक विरोधी नीतियों की निंदा की गई। विजय कटारूचक्क ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की ओर से अपने नौ वर्ष के कार्यकाल के दौरान भोआ विस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं करवाया। जिस कारण लोगों में गठबंधन सरकार के प्रति काफी रोष है। उन्होंने कहा कि पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद भी गुरदासपुर के सांसद विनोद खन्ना एक बार भी जिले की जनता का हाल जानने नहीं आए, जिस कारण लोगों का अब सांसद विनोद खन्ना से भी भरोसा उठ गया है। इस अवसर पर तिलक राज सैनी, हाजी बसीर, ठाकुर गौतम, मास्टर जय सिंह, शौकत अली, अंकुर बेदी आदि मौजूद थे।

कांग्रेसी वर्करों की बैठक में जानकारी देते विजय कटारूचक्क अन्य।

खबरें और भी हैं...