गांव कोटली मुगला के वैष्णो माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
पठानकोट | गांवकोटली मुगला स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा पंडित प्रेम चंद की अध्यक्षता में की गई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री रमन भल्ला उपस्थित हुए। इसमें सुबह हवन पूजा-अर्चना की गई। पंडित प्रेम चंद ने बताया कि गांववासियों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष विश्व शांति के लिए उनकी ओर से श्रीमद्भागवत कथा करवाई जाती है। इसमें वृंदावन से शास्त्री चित्र कुमार प्रवचन करेंगे। इस मौके पर सरपंच मीरा भल्ला, अनु भल्ला, विश्वा महाजन, शशि बाला, रिंकु शर्मा आदि मौजूद थे।