पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंगोली प्रतियोगिता में निर्मल ग्रुप फर्स्ट

रंगोली प्रतियोगिता में निर्मल ग्रुप फर्स्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमनभल्लाबीएड कालेज कोटली में रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई, जिसका शुभारंभ पूर्व मंत्री रमन भल्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर छात्राओं ने चार-चार के ग्रुप बनाकर मनमोहक रंगोली बनाई। इसमें निर्मल ग्रुप द्वारा बनाई रंगोली प्रथम, रोमिका ग्रुप ने द्वितीय एकता ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं काे रमन भल्ला बीबी बेरी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक अच्छा शिक्षक बनने के लिए बीएड की छात्राओं को कठिन परिश्रम करना होगा, ताकि वह आगे जाकर एक सफल शिक्षक बनें और देश प्रदेश की प्रगति के लिए आने वाली पीढ़ी को शिक्षा प्रदान करते हुए एक सभ्य प्रशिक्षित युवाओं को निर्माण करे, ताकि हमारा देश प्रगति की ओर अग्रसर हो। इस मौके पर प्रोफेसर मोनिका, शिखा, रिम्पी, संदीपा, रमा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...