सांझ केन्द्र में अब मिलेंगी 41 प्रकार की सुविधाएं
सुविधा केन्द्र में दी जाने वाली सुविधाओं संबंधी डीएसपी जगजीत सिंह ने लोगों को किया अवेयर
स्टाफ और सुविधा केन्द्र
कमेटी सदस्यों ने की बैठक
भास्करसंवाददाता | सुजानपुर (पठानकोट)
जिलेकेसुविधा केन्द्र स्टाफ सुविधा केन्द्र कमेटी सदस्यों की संयुक्त बैठक डीएसपी (डी) जगजीत सिंह की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर एसपी हेडक्वार्टर केएस खुराना भी उपस्थित हुए।
इस मौके पर लोगों को सरकार की ओर से सांझ केन्द्र में दी जाने वाली 27 प्रकार की सुविधाओं संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब लोगों को सांझ केंद्र में 41 प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही 11वीं, 12वीं कक्षा के छात्रों को साथ लेकर शाम के समय ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक किया जाएगा, सुविधा केन्द्र की सुविधाओं के प्रति जागरूक करने हेतु फेसबुक वाट्सअप पर एकाउंट बनाकर लोगों के सुझाव लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली नई सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु जिले भर में 20 के करीब गलोसाइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इस अवसर पर सुरेश, रजिन्द्र, सीमा, संजीव, अनिल कुमार, अमन, राहुल, जतिन्द्र, देसराज, विजय, नरेन्द्र काला आदि मौजूद थे।
सुजानपुर में सांझ केन्द्र की सुविधा संबंधी जानकारी देते डीएसपी (डी) जगजीत सिंह, एसपी हेडक्वार्टर केएस खुराना अन्य।