गांव कैलाशपुर में जगराते के उपलक्ष्य में किया झंडा पूजन
पठानकोट | कैलाशपुर में जगराते के उपलक्ष्य में युवाओं ने झंडा पूजन किया। इसमें विधिवत रूप से सुबह झंडा पूजन कर शोभायात्रा निकाली गई। जानकारी देेते लवली कुमार ने बताया कि 12 फरवरी को बसंत वाले दिन सुबह हवन यज्ञ करवाया जाएगा। दोपहर को कंजक पूजन कर भंडारा किया जाएगा, जबकि रात को जगराता करवाया जाएगा। इस मौके पर टिंकू कुमार, विजय कुमार, नवी, सचिन, गोपी राॅकी आदि मौजूद थे।