- Hindi News
- National
- इंसाफ की आवाज संगठन ने पर्ल कंपनी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
इंसाफ की आवाज संगठन ने पर्ल कंपनी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
पर्लग्रुपद्वारा लोगों से की गई ठगी के बाद कंपनी के ही एजेंट्स ठगे गए उपभोक्ताओं ने मिलकर इंसाफ की आवाज संस्था गठित की थी। संगठन की बैठक गुरदासपुर रोड स्थित पर्ल कंपनी के कार्यालय में जिला प्रधान राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कंपनी के पंजाब, हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर के एजेंटों और उपभोक्ताओं ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित समूहजनों ने सुप्रीम कोर्ट के सुनाए फैसले का स्वागत किया खुशी जाहिर की।
जिला प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सरकार को जल्द से जल्द लोगों का पैसा वापस दिलवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के प्रति हर उपभोक्ता में रोष है, क्योंकि सरकार ने पर्ल कंपनी का साथ दिया और कबड्डी कप में कंपनी का निवेश करवाया। संगठन के ऑल इंडिया प्रधान महिंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में चल रही और भी चिट फंड कंपनी का इसी प्रकार भांडा फोड़ किया जाएगा। इस दौरान रणजीत सिंह, चेयरमैन कुलवंत सिंह, पंजाब महिला प्रधान बलजीत कौर, राजविंदर कौर, पुरुषोत्तम शर्मा, चंद्रशेखर, स्वर्ण सलारिया, अजय कुमार, अवतार सिंह, अमन कुमार, सरदार सिंह पठानिया के अलावा अन्य भी उपस्थित थे।
मीटिंग में जानकारी देते संस्था के सदस्य। -भास्कर