कम्प्यूटर के विभिन्न कोर्सों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया
पठानकोट | पठानकोटपोलिटेक्निक कालेज में चेयरमैन डाॅ. सुभाष महाजन के नेतृत्व में एमकेएस टैक्नाेलॉजी कंपनी की ओर से सेमिनार करवाया गया। इसमें मैनेजर अमनदीप कौर, प्रिंस गुप्ता और मेघा ने भारत सरकार की ओर से चलाए जाने वाले कम्प्यूटर विभाग के विभिन्न कोर्सों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया। उन्होंने आने वाले समय में कम्प्यूटर की महत्वता के बारे में जागरूक किया। कालेज के चेयरमैन डाॅ. सुभाष महाजन ने उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। काॅलेज के प्रिंसिपल अमित महाजन, कम्प्यूटर विभाग प्रमुख संदीप शर्मा, प्रो. ईशा महाजन, विक्रम कुमार, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।