जिले में पेंशन स्कीमों के लिए 1.42 करोड़ रुपए का फंड मंजूर
जिलायोजनाबोर्ड की बैठक स्वीमिंग पूल हाल में चेयरमैन सतीश महाजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीसी अमित कुमार ने भी शिरकत की। इस मौके पर जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस मौके पर पठानकोट में विभिन्न पेंशन स्कीमों के तहत जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग को 1 करोड़ 42 लाख 95 हजार 500 रुपए के फंड को मंजूरी दी गई। महाजन ने कहा कि सिविल अस्पताल में सड़क के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
जिला योजना स्कीम के अधीन 4 आंगनबाड़ी सेंटरों की बिल्डिंग के निर्माण के लिए कमेटी की ओर से 19.20 लाख रुपए की ग्रांट साल के दौरान दी गई है। इसी तरह से कंडी एरिया और बार्डर एरिया विकास स्कीम के तहत योजना कमेटी की ओर से साल 2011-12 से 2014-15 तक विकास कार्यों के लिए 76 लाख 95 हजार 261 रुपए खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि सरकार ओर से बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम और जिला इनोवेशन फंड अधीन योजना कमेटी की ओर से 1 करोड़ 72 लाख 53 हजार रुपए प्राप्त हुए हैं, जो कि विभागों को जारी किए गए हैं। डीसी अमित कुमार ने अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और काम में तेजी लाने की हिदायतें दीं।
इस मौके पर एडीसी (विकास) सतीश वशिष्ट, एसडीएम अमित महाजन, सिविल सर्जन डाॅ. अजय बग्गा, जिला लोक संपर्क अफसर पाल सिंह, एसएमओ डाॅ. भूपिंद्र सिंह, जिला विकास पंचायत अफसर कुलदीप सिंह, रविंद्रपाल दत्ता, राज कुमार आदि मौजूद थे।
स्वीमिंग पूल हाल में मीटिंग करते जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन। -भास्कर