पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन को लेकर 95% रेल कर्मी हड़ताल पर जाने को तैयार

वेतन को लेकर 95% रेल कर्मी हड़ताल पर जाने को तैयार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन का गुप्त मतदान

भास्करसंवाददाता | पठानकोट

7वेंवेतनआयोग के खिलाफ रेलकर्मियों द्वारा प्रस्तावित 11 अप्रैल की हड़ताल पर रेलकर्मियों की मर्जी जानने के लिए एनआरएमयू ने सिटी कैंट रेलवे स्टेशन पर गुप्त मतदान करवाया।

11 और 12 फरवरी बाद दोपहर तक चले इस मतदान में 95 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने हड़ताल के पक्ष में वोट दिया। बता दें कि आॅल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के आह्वान पर एवं नेशनल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के फैसले अनुसार 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में हड़ताल पर जाने के लिए दो दिन मत का प्रयोग किया।

नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन शाखा पठानकोट द्वारा शाखा सचिव कामरेड नरिन्द्र सिंह, शाखा अध्यक्ष कामरेड सुरिन्द्र पाल, मंडल अध्यक्ष कामरेड शिव दत्त, सहायक मंडल सचिव कामरेड अश्वनी कुमार, ट्रैफिक इंस्पैक्टर विनोद एवं समस्त पदाधिकारियों की अगुवाई में कुल 1393 मत पड़े।

जिसमें 1379 रेलकर्मियों ने हड़ताल के पक्ष में 6 कर्मियों ने हड़ताल के विरोध में और 8 मत कैंसिल किए गए।

खबरें और भी हैं...