एयरबेस के पास पकड़े युवक पर केस दर्ज, 3 दिन का रिमांड मिला
आरोपी की शिनाख्त के लिए कानपुर साधा जा रहा संपर्क
भास्करसंवाददाता | पठानकोट
पठानकोटएयबरेसकी पिछली पिछली दीवार के पास घूमते पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे 3 दिन के रिमांड पर ले लिया है। उससे सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस कारण जांचने में लगी हैं।
गौरतलब है कि आतंकियों के एयरबेस के अंदर दाखिल होने के रास्ते की संभावना के बाद गश्त के दौरान एयरफोर्स जवानों ने अकालगढ़ के ठीक सामने एयरफोर्स की दीवार के पास सूअरों के बाड़े के पास घूमते एक व्यक्ति को पकड़ा था। पूछताछ के बाद उसे थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी शाकर अली के रूप में हुई है।
शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। थाना डिवीजन नं. 2 के एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए कानपुर पुलिस से संपर्क किया गया है।