सैनी हून बिरादरी का सालाना भंडारा कल
पठानकोट| गांवलाहड़ी गुजरां में सैनी हून बिरादरी की ओर से माता सत्योति और बाबा मंडलीक का सालाना हवन और भंडारा 14 फरवरी को लगाया जाएगा। पूर्व सरपंच देवराज सैनी ने बताया कि सुबह 10 बजे हवन दोपहर को लंगर लगाया जाएगा। उन्होंने बिरादरी के समूह सदस्यों से आह्वान किया कि वह मेल में पहुंच मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।