दुकानदार ने लगाया मारपीट का आरोप
सरना मेंदुकान के बाहर रखे टायरों को चुराकर जलाए जाने पर दुकानदार ने मना किया तो कुछ युवकों ने तेजधार आरी से दुकानदार पर ही हमला कर दिया। हमले में दुकानकार के सिर उंगलियों पर चोटें आई हैं। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल दविंद्र कुमार निवासी सरना का कहना है कि वह सरना अड्डे में पंक्चर लगाने की दुकान करता है। उसने मारपीट की शिकायत थाना कानवां में दी है। पुलिस ने दुकानदार के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।