पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुजानपुर में बसंत पंचमी पर मारपीट, मामा भांजा जख्मी

सुजानपुर में बसंत पंचमी पर मारपीट, मामा-भांजा जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता|पठानकोट

सुजानपुर मेंबसंत पंचमी पर पतंगबाजी करते समय दो गुटों में हुए झगड़े में मामा-भांजा घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल पंकज तथा साहिल निवासी सुजानपुर ने बताया कि शुक्रवार को उनके घर में बसंत पंचमी पर भंडारा था। भंडारा समाप्ति के बाद सभी कार्य समेट कर वह पतंगबाजी कर रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी युवकों ने बिना वजह उनसे आकर लड़ना शुरू कर दिया और तेज धार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने सुजानपुर थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो गुटों में हुई मारपीट में जख्मी साहिल और पंकज जानकारी देते हुए।

खबरें और भी हैं...