रखिल शर्मा शिवसेना(स) से निष्कासित, दीपक नए प्रधान
शिवसेनासमाजवादीके सिटी प्रधान रखिल शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनकी जगह पार्टी ने दीपक को सिटी प्रधान नियुक्त किया है।
यह फैसला डलहौजी रोड स्थित शिवसेना कार्यालय में उत्तर भारतीय सीनियर उप-प्रमुख राजिंद्र कुमार जिंदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय सीनियर उप प्रमुख ओंकार नाथ शर्मा भी पहुंचे थे। राजिंद्र कुमार ने बताया कि पार्टी के हितों को लेकर कुछ फैसले लिए गए हैं। पार्टी के नाम से रखिल शर्मा पैसे ऐंठ रहा था, जिस कारण उसे निष्कासित किया गया है। इस मौके पर जिला प्रधान विक्की ठाकुर तथा राजिंद्र जिंदी ने नवनियुक्त प्रधान दीपक को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
नवनियुक्त सिटी प्रधान दीपक महाजन ने पार्टी की नीतियों के प्रति निष्ठापूर्ण कार्य करने की शपथ ली। इस मौके पर जिला सीनियर उपप्रमुख मुकेश काका, संजीव शर्मा, मोनू, विजय कुमार, जिला सेक्रेटरी अतुल, तहसील प्रधान अमन वर्मा, पवन, प्रदीप, सुरिंद्र, काली, लाडी, शक्तिमान, सुखविंद्र उपस्थित थे।
नवनियुक्त प्रधान दीपक को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। भास्कर