प्रदर्शनी में अभिभावकों को दिखाए सौर मंडल के ग्रह
सुजानपुर-कालाचक्करोड स्थित सेंट मेरी स्कूल में अभिभावक दिवस पर प्रिंसिपल बेबी जोसफ की अध्यक्षता में सामाजिक शिक्षा की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल चेयरमैन अशोक पावा एमडी मधु पावा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रदर्शनी को देखने आए लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। प्रदर्शनी में पंजाब की मंडी, वेरका डेयरी प्लांट, ज्वालामुखी में से लावा कैसे फूटता है सौर मंडल में ग्रहों को घूमते हुए दिखाया गया। इसके साथ ही विज्ञान के बारे में भी जानकारी दी।
अभिभावकों ने प्रदर्शनी की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियों से बच्चों के अंदर की छिपी प्रतिभा का पता चलता है उनका प्रोत्साहन बढ़ता है। उन्होंने प्रदर्शनी के आयोजन पर स्कूल प्रबंधन का आभार जताया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य अन्य लोग भी मौजूद रहे।