पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं को बर्बाद कर रहा नशा:मेधा

युवाओं को बर्बाद कर रहा नशा:मेधा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहा-खेलों और समाजसेवी कार्यों पर ध्यान दें युवा

भास्करसंवाददाता | पठानकोट

डाॅ.सुदीपमैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नशा विरोधी प्रोग्राम चेयरमैन एसपी शर्मा के नेतृत्व श्री राम विधिया मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल वढ़ोई में अयोजित किया गया। इसमें में 200 के करीब छात्रों ने भाग लिया। कैंप में संस्था से जुड़ी छात्रा सुमेधा ने बच्चों को पंजाब में बढ़ते नशों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। सुमेधा ने कि पंजाब में 73.5 प्रतिशत युवा नशे के जाल में फंसकर अपना स्वास्थ्य और जीवन बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नशा समाज के लिए अभिशाप है, इससे अापराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपना ध्यान खेलों और समाजसेवी कार्यों के प्रति केंद्रित करें। इस मौके पर सभी छात्रों ने नशे से दूर रहने और अपने आस पड़ोस में नशे के खिलाफ लोगों को अवेयर करने का प्रण लिया। इस मौके पर सुरेश, राहुल, बलविंद्र और रजनी मौजूद थे।

फोटो-42 कैंप में छात्रों को नशे के बारे में जागरूक करते ट्रस्ट सदस्य।

खबरें और भी हैं...