पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीर बाबा चौक दोनों तरफ से होगा 14 14 फीट चौड़ा, खंभे भी हटेंगे

पीर बाबा चौक दोनों तरफ से होगा 14-14 फीट चौड़ा, खंभे भी हटेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक शर्मा बोले- विकास मेें कोई समझौता नहीं, लोग बताएं प्राॅब्लम

लाइटोंवालेचौक से ढांगू ढाकी रोड से पटेल चौक जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलवाने के लिए पीर बाबा चौक की रेलवे क्राॅसिंग को एक्सटेंड करने के चल रहे काम का विधायक मेयर ने शनिवार को जायजा लिया। विधायक अश्विनी शर्मा मेयर अनिल वासुदेवा ने बताया कि क्राॅसिंग को 14-14 फीट दोनों ओर से चौड़ा करवाया जाएगा, ताकि यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम किया जा सके।

उन्होंने बताया कि नगर निगम एक्सटेंड किए हिस्से पर टाइलें लगवा रहा है और बिजली विभाग के सहयोग से चौक में स्थित कुछ बिजली के खंभों को सड़क से पीछे हटाया जाएगा। मेयर वासुदेवा ने बताया कि पीर बाबा चौक से ढाकी को जाने वाले नाले को भी जल्द कवर किया जाएगा। विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि पीर बाबा चौक शहर का अति व्यस्त चौक है और यहीं से शहर के हर महत्वपूर्ण भागों को रोड जाते हैं।

वासुदेवा ने कहा कि रेल विभाग द्वारा नगर निगम पठानकोट के सहयोग से ट्रैफिक की समस्या को समझते हुए लोगों की सुविधा के लिए यहां से रोड को चौड़ा किया जा रहा है, इससे हादसों पर अंकुश लगेगा। समाज सेवी संस्थाओं शहरवासियों से शहर के विकास के लिए सुझाव मांगें जा रहे हैं। विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि विकास में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लोग उन्हें या निगम अफसरों को अपनी प्राॅब्लम बता सकते हैं। वे इसे हल कराएंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी, राकेश शर्मा, विजय पासी भी उपस्थित थे।

निगम के मेयर अनिल वासुदेवा का कहना है कि शहर के सभी वार्डों में समान तौर पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही निगम की बैठक में विकास कार्यों पर प्राॅपर चर्चा की जाती है। उन्होंने लोगों से सहयोग से अपील की साथ ही नए जुड़े गांवों में भी विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। वासुदेवा ने कहा कि जहां जो कमियां चल रही हैं, उन्हें शीघ्र दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पीर बाबा चौक में जायजा लेते विधायक अश्विनी शर्मा नगर निगम मेयर अनिल वासुदेवा और साथ में हैं अन्य वर्कर। भास्कर

खबरें और भी हैं...