लेक्चरर भर्ती परीक्षा आज, 14 सेंटर बनाए
पठानकोट|शिक्षा विभागकी तरफ से लेक्चरर भर्ती परीक्षा लेने की जिम्मेदारी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है। परीक्षा 14 फरवरी को जिला स्तर पर बनाए गए सेंटरों में दो शिफ्टों में होगी। डीईओ अमरदीप सिंह सैनी और जिला आईसीटी कोआर्डिनेटर सुखचैन सिंह ने बताया कि परीक्षा में जिले के कुल 6873 स्टूडेंट्स बैठेंगे।