पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में साढ़े 45 लाख की रिकवरी

राष्ट्रीय लोक अदालत में साढ़े 45 लाख की रिकवरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक अदालत में लाएं केस

दो बैंच लगाकर 232 में से 26 केस गए निपटाए

भास्कर संवाददाता | पठानकोट

जिला कानूनी सेवा अथाॅरिटी की ओर से चेयरमैन सेशन जज बीएस संधू की अध्यक्षता में मलिकपुर स्थित कोर्ट कांप्लेक्स में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इस अवसर पर लोक अदालत में दो बैंच में एक दिन में 232 में से 26 केस निपटाए गए और 45.50 लाख की रिकवरी की गई।

कोर्ट कांप्लेक्स में राष्ट्रीय लोक अदालत में अतिरिक्त जिला सेशन जज लखविंद्र कौर दुग्गल और ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास मनदीप सिंह कैंथ की अदालत में दो बैंच लगाए गए। चेयरमैन ने बताया कि लोक अदालत 138, चेक बाउंस और रिकवरी के 232 आए थे। उनमें से 26 का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। इस दौरान 45.50 लाख रुपए की रिकवरी की गई। लोक अदालत में लोगों को जल्दी न्याय मिलता है। इस मौके पर आशीष अबरोल, बार एसोसिएशन के प्रधान अजय ढडवाल भी मौजूद थे।

Ãपठानकोट के अतिरिक्त जिला सेशन जज लखविंद्र कौर दुग्गल ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा केस लोक अदालत में लाने की अपील की। उनका कहना है कि लोक अदालत में किए फैसले की आगे किसी भी उच्च न्यायालय में अपील नहीं की जा सकती है और इससे पैसे समय की भी बचत होती है।

खबरें और भी हैं...