टिप्पर चालक ने स्कूटी को टक्कर मारी महिला के सिर से गुजरा टायर, मौत
शुक्रवार रात पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर टिप्पर ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में टिप्पर के पिछले टायर के नीचे महिला का सिर कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका पति रमेश कुमार हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला अनीता कुमारी (45) पीली हवेली सुजानपुर की रहने वाली थी। घायल रमेश के सिर मुंह पर गंभीर चोटें आने से हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल से टिप्पर समेत चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने टिप्पर का नंबर नोट कर पुलिस को दिया है।
सीआईएसएफ गुजरात में तैनात हैड कांस्टेबल रमेश कुमार ने बताया कि वह 10 दिन की छुट्टी पर आया था। बीते दिन वह प|ी अनीता के साथ गुरदासपुर में साली के घर गए थे। खाना खाने के बाद दोनों स्कूटी पर वापिस लौट रहे थे और पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर टिप्पर ने स्कूटी को पीछे से साइड मार दी। इस दौरान वह हाईवे किनारे गिर गया और उसकी प|ी अनीता हाईवे पर गिर गई। उधर, मामले की जांच कर रहे थाना कानवां के एएसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता पुनीत कुमार के बयान पर अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार सुबह लाश काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
नत्था सिंह
10 फरवरी को एक्सीडेंट में जख्मी सैनिक ने अस्पताल में दम तोड़ा
पठानकोट|एक्सीडेंट मेंघायल आर्मी जवान की सिंबल चौक स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नत्था सिंह सैली कुलियां का रहने वाला था। आर्मी में नत्था सिंह बतौर ड्राइवर तैनात था। वह 10 फरवरी को स्कूटर पर पठानकोट-जम्मू हाईवे से होते हुए सैली कुलियां स्थित अपने घर की ओर लौट रहा था। एमएसपी सिनेमा के पास पीछे से आई सफेद रंग की महिंद्रा जीप ने उसे साइड मार दी। इस दौरान नत्था स्कूटर से नीचे गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आने से उसे एमएच-वन में भर्ती करवाया गया और हालत गंभीर होने पर उसे सिंबल चौक स्थित राज न्यूरो ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। जहां नत्था सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन नं. 2 के एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना वाले दिन महिंद्रा गाड़ी को काबू कर लिया था। पुलिस ने नत्था सिंह के भाई महिंद्र के बयान पर महिंद्रा सवार अजय कुमार निवासी नवा चक्की पुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।