पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईकोर्ट नेे 28 मार्च तक मांगा पुलिस से जवाब

हाईकोर्ट नेे 28 मार्च तक मांगा पुलिस से जवाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरोटजैमलसिंह के डेरा निशान शाह के बाबा दर्शन लाल सैक्स मूवी मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से शिकायतकर्ता चारों युवकों और उनके एक साथी को आरोपी बनाने का जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट ने युवकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस से 28 मार्च तक जवाब मांगा है।

बता दें कि प्रदीप शर्मा, सन्नी महाजन, अनिल कुमार, अमित कुमार ने बाबा दर्शन लाल पर अननैचुरल सैक्स के आरोप लगाए थे। जबकि, बाबा ने युवकों पर धमकाकर जबरन मूवी बनाने के आरोप लगाए थे। चारों युवकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। एसआईटी की जांच रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रदीप शर्मा, सन्नी महाजन, अनिल कुमार, अमित कुमार और अश्वनी तथा बाबा दर्शन लाल पर एक ही केस दर्ज किया है। उधर, पुलिस की ओर से हाईकोर्ट की रजिस्ट्री ब्रांच में अपना जवाब जमा कराया है। युवकों के वकील सत्यन महाजन ने बताया कि हाईकोर्ट ने पुलिस से याचिकर्ता को कैसे आरोपी बनाए जाने की दलील पर पुलिस से 28 मार्च तक जवाब मांगा है।

खबरें और भी हैं...