पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काॅल सेंटर में काम करता था साजिद

काॅल सेंटर में काम करता था साजिद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट पुलिस लेगी 5 दिन का रिमांड

जम्मूमेंगिरफ्तार आईएसआई जासूस साजिद काॅल सेंटर में काम करने वाले युवाओं को बहला-फुसलाकर उनका इस्तेमाल सैन्य ठिकानों की सूचनाएं इकट्ठा करने में करता था। इसके लिए उन्हें गिफ्ट्स और पार्टी देकर खुश भी करता था। वह चंडीगढ़, जम्मू और दिल्ली के काॅल सेंटर में भी काम कर चुका है। पंजाब पुलिस साजिद को जम्मू से प्रोडक्शन वारंट पर पठानकोट लाई है।

3 साल से आईएसआई के लिए कर रहा था काम

साजिद पिछले तीन साल से आईएसआई के लिए काम कर रहा था। इसके लिए उसने अपने मौसेरे भाई इरशाद अहमद के साथ काॅल सेंटरों में काम करने वाले नौजवानों को जाल में फंसाने का काम शुरू किया। मोगा का संदीप सन्नी भी उसके जाल में ऐसे ही फंसा था। चंडीगढ़ में काॅल सेंटर पर काम करते वक्त संदीप को साजिद ने अपने साथ जोड़ने के लिए पार्टी भी दी और चार बार उसके घर पर सेब की पेटी भी भिजवाई थी। यहां तक उसके साथ दोस्ती कर जम्मू में भी बुलाया।

ऐसे ही उसने दिल्ली और जम्मू के काल सेंटर में काम कर साथी नौजवानों को बहला फुसलाकर कई महत्वपूर्ण ठिकानों की सूचनाएं इकट्ठा कर पाकिस्तान में आईएसआई को मुहैया करवाई हैं। बता दें कि एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद दिल्ली में गिरफ्तार किए गए आईएसआई जासूसों के नेटवर्क में जेएंडके के पुंछ के गांव हड्डी निवासी साजिद अहमद और उसका जीजा अकरम शामिल पाए गए थे। उन्हें खुफिया एजेंसियों ने पुंछ से एक महीना पहले गिरफ्तार किया था। बाद में साजिद के मौसेरे भाई को मामून कैंट की फोटो खिंच बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने जम्मू से प्रोडक्शन वारंट पर लाए आईएसआई जासूस साजिद अहदम को कोर्ट में पेश किया। जहां पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए कोर्ट से उसे 18 फरवरी तक पांच दिन के लिए रिमांड पर हासिल किया है। एनआईए, सुरक्षा एजेंसियां और पंजाब पुलिस उससे पूछताछ कर रही हैं और उसका नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

युवाओं को बहला फुसला इकट्ठा करता था सूचनाएं

दिल्ली में गिरफ्तार आईएसआई जासूसों से भी था लिंक

खबरें और भी हैं...