पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाना बनाते झुलसी युवती की मौत

खाना बनाते झुलसी युवती की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट| शहरके बैंक कालोनी में खाना बनाते वक्त आग से झुलसी युवती की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। राधा (17) निवासी बैंक कालोनी की रहने वाली थी।

आग लगने से राधा की बाजू और छाती झुलस गई थी। भाई शुभम ने बताया था कि 10 फरवरी को घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। बहन स्टोव पर खाना बना रही थी। इस दौरान स्टोव से अचानक आग भड़क गई और राधा के कपड़ों को लग गई।

इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस का कहना है कि परिवार वालों के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...