पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महंगाई पर काबू पाने में गठबंधन सरकार नाकाम : चाैधरी राजवीर

महंगाई पर काबू पाने में गठबंधन सरकार नाकाम : चाैधरी राजवीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सुजानपुर(पठानकोट)

प्रदेशमेंबढ़ रही महंगाई के कारण आम वर्ग का जीना मुश्किल हो गया। यह बात नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन कांग्रेसी नेता चौधरी राजवीर सिंह ने बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की ओर से राज्य में विकास कार्य तो करवाए नहीं, उल्टा महंगाई का भोज जनता पर डाल दिया है, जिससे जनता में रोष है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से राज्य में नशों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे पहले से बेरोजगार युवा नशों की दलदल में धंसते जा रहे हैं। इससे आने वाली युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की ओर से पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान किया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया, जिसके चलते राज्य के 65 प्रतिशत युवा बेरोजगारी के चलते नशे की चपेट में चुके हैं। राजवीर सिंह ने कहा कि राज्य में हालात यह है कि राज्य के नाबालिग बच्चे भी नशे की चपेट में गए है, जिसके लिए राज्य सरकार प्रशासन जिम्मेदार है।

चौ. राजवीर सिंह

खबरें और भी हैं...