डा.गर्ग ने एक्सीडेंट में जख्मी मरीज का आपरेशन कर नई जिंदगी प्रदान की
पठानकोट | सिंबलचौक स्थित राज न्यूरो स्पाइन ट्रामा सेंटर के डाक्टर अनिल गर्ग ने एक्सीडेंट में घायल 48 वर्षीय सुरेश निवासी राजा का तालाब का अपरेशन कर उसे नई जिंदगी प्रदान की है। डाक्टर अनिल गर्ग ने बताया कि बीते दिनों सड़क हादसे में घायल हुए सुरेश के सिर पर गहरी चोट आई थी। जिस कारण मरीज बेसुध हालत में उनके अस्पताल में आया था। मरीज के दिमाग में बहुत अधिक खून जम गया था, जिसे देखते हुए अपरेशन किया गया। लेकिन अपरेशन के बाद भी मरीज के बचने की उम्मीद कम थी। मरीज के घर वालों ने उनके बचने की उम्मीद बिल्कुल ही छोड़ दी थी। ट्रीटमेंट के बाद मरीज की हालत में दिन प्रतिदिन सुधार होता गया। आज मरीज अपने पैरो पर स्टेंड है।
डाक्टर अनिल गर्ग उनके साथ ठीक हुआ मरीज सुरेश।