सुजानपुर में जरूरतमंद परिवार को कन्या की शादी के लिए दिया राशन
सुजानपुर(पठानकोट) | सुजानपुरके गांव न्यू गुगरां में जरूरतमंद परिवार की कन्या की शादी के लिए राशन दिया गया। जिला उपाध्यक्ष साहिब सिंह साबा ने कहा कि उनकी ओर से अकसर समाज भलाई के कार्य किए जाते हैं, जिसके तहत इस बार गांव गुगरां की कन्या की शादी के लिए राशन दिया गया है। इस मौके पर महिन्द्र सैनी, नरेन्द्र शर्मा, बलदेव सिंह, सोम राज, राज कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।