पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैशलेस स्कीम का लाभ मिलने के विरोध में कर्मियों ने जताया रोष

कैशलेस स्कीम का लाभ मिलने के विरोध में कर्मियों ने जताया रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पठानकोट/सुजानपुर

पीडब्ल्यूडीफील्डएंड वर्कशाप वर्कर यूनियन सदस्यों ने प्रधान सतीश शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधान सतीश शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार की कैश लेस योजना का कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा, जिसके कारण कर्मचारियों को अपना इलाज जेब से पैसे खर्च कर करवाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो इलाज के रेट तय किए गए हैं, वह काफी कम हैं, जबकि इलाज के लिए अस्पतालों के रेट दस गुना ज्यादा हैं, जिसके कारण कर्मचारी परेशान हैं। वहीं, पठानकोट में इस सुविधा के लिए एक ही प्राइवेट अस्पताल है, जो की शहर से काफी बाहर है।

उन्होंने कहा कि सरकार कैश लेस सुविधा में इलाज की दरों को संशोधित करे तथा जिला पठानकोट में अन्य अस्पतालों को भी इसमें लिस्टेड किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों का 17 महीने का डीए का बकाया उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दे और अस्थाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने विभाग को पंचायतों के हवाले करने की गुपचुप अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद विभाग की जलसप्लाइयों को पंचायत के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जबकि पंचायतों के पास अभी तक इतने फंड या साधन नहीं हैं कि वह इन सप्लाइयों को अपने स्तर पर चला सकें।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपने हिटलर शाही फरमान को वापस लिया, तो इसके खिलाफ जोरदार संघर्ष छेड़ा जाएगा। इस मौके पर सरपरस्त राजेन्द्र कुमार, महासचिव सुरेश कुमार, रविन्द्र चावला, मोहन सिंह, रमेश कुमार, रविन्द्र दुनेरा, करतार सिंह, सुरिन्द्र कुमार, रमेश कुमार, गोवर्धन सिंह, यशपाल, सिकंदर सिंह, अश्विनी कुमार, अविनाश चंद्र, सिकंदर पाल, विजय कुमार,पवन कुमार, चमेल सिंह आदि मौजूद रहे।

कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताते यूनियन के सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...