पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मॉडल टाउन में आउटरीच मेडिकल कैंप लगाकर की 270 लोगों की जांच

मॉडल टाउन में आउटरीच मेडिकल कैंप लगाकर की 270 लोगों की जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | पीठपरिषद, आनंदवाहिनी, आदित्यवाहिनी द्वारा सिविल अस्पताल पठानकोट के सहयोग से संयुक्त रूप से स्थानीय मॉडल टाउन स्थित सरकारी डिस्पेंसरी में आउटरीच मेडिकल कैंप लगाया गया। इस मौके पर विधायक मेयर ने रिबन काटकर विधिवत रूप से मेडिकल कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में डा. अजेश्वर सिंह, डा. संदीप, डा. राजेंद्र कुमार, डा. नैंसी वर्मा, डा. सुरिंदर कुमार की ओर से 270 के करीब वृद्धों बच्चों का चेकअप किया तथा उन्हें दवाइयां दी गईं। इस मौके पर विधायक अश्वनी शर्मा, मेयर अनिल वासुदेवा, एसएमओ डाॅ. भूपिंदर सिंह सुनीता जंडियाल के अलावा रोहित पुरी, राकेश, विनोद शर्मा, अजय शर्मा, दविंदर मल्होत्रा, रमन, विनोद बजाज, सुरिंदर मित्तल, आरसी बरगल, राकेश महाजन, एमएल शर्मा, नरेश महाजन, सुधा शर्मा, आरती शर्मा, मीरा देवी, कंवलप्रीत कौर, जीवन बढेहरा, रवीश मित्तल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...