कम्प्यूटर टीचर्स को मिलें सरकारी सुविधाएं
कम्प्यूटरअध्यापकयूनियन की जिला इकाई ने जिला प्रधान अमनदीप सिंह और वरिष्ठ उपप्रधान रजनीश कुमार की अगुवाई में मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के सामने रोष जताया तथा एडीसी को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर प्रेस सचिव बृजराज अमनज्योति ने कहा कि राज्य भर के 7 हजार कम्प्यूटर अध्यापकों को पिक्टस सोसायटी अधीन रेगुलर तो कर दिया गया, परन्तु सरकारी अध्यापकों के समान सुविधाएं नहीं दी गईं। उन्होंने मांग की है कि राज्य के सभी कम्प्यूटर अध्यापकों को बिना किसी शर्त वोकेशनल मास्टर ग्रेड सहित शिक्षा विभाग में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानीं जातीं, तो वह संघर्ष तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को यूनियन की ओर से मोहाली में राज्य स्तरीय रैली की जाएगी, जिसकी सारी जिम्मेवारी पंजाब सरकार की होगी। इसके बाद उन्होंने मांगों का ज्ञापन एडीसी जनरल केएस राज को सौंपा तथा जल्द समस्या हल करने की मांग की। इस अवसर पर, नीरज कुमार, नवनीत कुमार, कुलविन्द्र सिंह, पवन कालिया, विकास कुमार, प्रवीण, संजीव भार्गव, गंगा राम, रिपतिन्द्र, सुभाष कुमार, सुशील कुमार, मानव, गुलशन, प्रियंका, अजय कुमार, अरुण कुमार, अनिल, संदीप, नेहा, रेणु, नीरू, रितिका, प्रितपाल सिंह, पुनीत, दीपक, राजेश्वर, अमरदीप उपस्थित थे।
मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते कम्प्यूटर टीचर्स।