पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्तम गार्डन में महिला ने खुद को जिंदा जलाया

उत्तम गार्डन में महिला ने खुद को जिंदा जलाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाई ने सास-ससुर पर लगाया आरोप, केस दर्ज

भास्करसंवाददाता | पठानकोट

शहरके उत्तम गार्डन कालोनी में होलसेल दवा कारोबारी विशाल शर्मा की प|ी राधिका (36) निवासी लखनपुर ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। विशाल ने राधिका को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विशाल भी प|ी को बचाते झुलस गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। राधिका के भाई ने सास-ससुर पर उनकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया। शाहपुरकंडी थाने में सास-ससुर पर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है।

राधिका के ससुर शाम शर्मा ने कहा-सुबह बहु राधिका ने अपनी दो बेटियों और एक बेटे को स्कूल बस में छोड़ कर आई और अपने कमरे में चली गई। तब तक सब कुछ ठीक था। कुछ टाइम बाद मंदिर वाले कमरे से धुंआ निकलने लगा। उन्होंने सोचा कि शार्ट सर्किट हुआ है। लेकिन धुआं धीरे-धीरे बढ़ने लगा तो उन्होंने जाली वाले दरवाजे से कमरे में देखा तो राधिका आग की लपटों से गिरी हुई थी। शोर मचाकर बेटे को बुलाया। बेटे विशाल ने तुरंत दरवाजे की जाली काट कर कुंडी खोली। तब तक राधिका की मौत हो चुकी थी। राधिका को बचाने की कोशिश में विशाल भी झुलस गया।

लखनपुर से पठानकोट बेटी के ससुराल पहुंचे पिता सोमदत्त रोते बिलखते बोलते रहे- कोई यह तो बताए, मेरी राधू को क्या हुआ है? पिता कभी जमीन पर लेटकर बिलखते रहे। कभी बेटी का मुंह देखने के लिए रोते चिल्लाते रहे। जब उन्हें पता चला कि बेटी की आग लगने से मौत हो गई है तो पिता बेहोश होकर जमीन पर बेसुध हो गए। -भास्कर

ससुर हिरासत में लिया

उधरमौके पर डीएसपी धार रणजीत सिंह थाना शाहपुरकंडी पुलिस पहुंची। डीएसपी रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने लड़की के भाई के बयान पर सास कृष्ण देवी ससुर शाम शर्मा के खिलाफ मरने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ससुर शाम शर्मा को हिरासत में लिया है।

भाई ने कहा- बहनको ताने मारते थे

राधिकाके भाई रंजू शर्मा निवासी लखनपुर ने पुलिस को बताया कि 13 वर्ष पहले उसकी बहन राधिका की शादी विशाल शर्मा उर्फ विक्की के साथ हुई थी। शादी के बाद से सास-ससुर राधिका को छोटी-छोटी बातों को लेकर ताने मारते रहते थे। उन्होंने विशाल को भी कई बार बताया था, लेकिन सास-ससुर फिर भी बहन को तंग करते रहते थे। मंगलवार सुबह उन्हें फोन आया कि राधिका की तबीयत खराब है। वह तुरंत लखनपुर से पठानकोट पहुंचे। देखा कि एक कमरे में राधिका मरी पड़ी है। परिवार वालों का आरोप है कि सास-ससुर ने ही राधिका को मारा है।

खबरें और भी हैं...