डीएमयू से कटकर व्यक्ति की मौत
पठानकोट|बुधवार दोपहरउधमपुर से पठानकोट रही डीएमयू से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जांच अधिकारी दिलीप चंद ने बताया कि दोपहर पौने 1 बजे उधमपर से पठानकोट रही डीएमयू ट्रेन जैसे ही भरोली स्टेशन पर पहुंची, तो अचानक लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन के नीचे गया। उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से किसी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला है। दिलीप चंद ने बताया कि व्यक्ति ने काली पैंट, फीके हरे रंग की स्वेटर, आसमानी शर्ट सैंडल पहन रखी है। पुलिस ने अज्ञात पर 174 की कार्रवाई कर जांच शुरू की है।