मां ने पैसे नहीं दिए तो नशे में धुत्त हो एटीएम तोड़ डाला
मांनेपैसे नहीं दिए तो बेटा नशे में धुत होकर एटीएम तोड़ने चल पड़ा। एटीएम का सायरन बच उठा। एक एटीएम रूम में और दूसरा चंडीगढ़ हेड ऑफिस में। सामने ही स्थित दूसरे एटीएम के गार्ड ने तुरंत पुलिस को बुला लिया।
पुलिस ने अमित कुमार निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी ढांगू को गिरफ्तार कर धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज किया है। एटीएम में करीब 20 लाख रुपए पड़े थे। घटना सोमवार रात एक बजे की है। मां से झगड़ा कर एक युवक नशे की हालत में इंदिरा कालोनी मोड़ के सामने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में पहुंच गया। आते ही पत्थर उठाकर एटीएम मशीन पर मारने शुरू कर दिए। इस दौरान सायरन बज गया। सामने ही एसबीआई का भी एटीएम है। वहां तैनात गार्ड ने सायरन सुनते ही पुलिस बुला ली। युवक ने पत्थर मार एटीएम का अपर हुड तोड़ दिया। सेफ तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं टूट पाई। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
15 दिन पहले सीसी कैमरे लगाकर हटा था गार्ड
एटीएमको ठीक करने पहुंचे कर्मी ने बताया कि 15 दिन पहले कंपनी ने एटीएम के अंदर बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सिक्योरिटी गार्ड हटा दिया था। एटीएम में सीसीटीवी कैमरे के साथ सायरन की सुविधा है। यह सायरन कंपनी के हैड आफिस के साथ अटैच है। युवक द्वारा एटीएम को तोड़ने के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। उधर थाना डिवीजन नं.1 पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि रविवार रात भी चोरों ने माधोपुर में ट्रायल बेस पर खोले एसबीआई के एटीएम का भी ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया था।