बाबा सैक्स मूवी मामला सेशनकोर्ट में चारों युवकों की जमानत खारिज
नरोटजैमल सिंह के डेरा निशान शाह के बाबा दर्शन लाल की सैक्स मूवी मामले में सेशन कोर्ट ने शिकायतकर्ता चारों युवकों की बेल एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दी है। अब उन्हें बेल के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा।
प्रदीप शर्मा, सन्नी महाजन, अनिल कुमार, अमित कुमार ने बाबा दर्शन लाल पर अननेचुरल सेक्स के आरोप लगाए थे जबकि बाबा ने युवकों पर धमकाकर जबरदस्ती मूवी बनाने के आरोप लगाए थे। चारों युवकों ने बाबा के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और उस पर 12 फरवरी को हाईकोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है। पुलिस ने एसआईटी की रिपोर्ट पर प्रदीप शर्मा, सन्नी महाजन, अनिल कुमार, अमित कुमार और अश्वनी कुमार उर्फ आशू तथा बाबा दर्शन लाल पर एक ही केस दर्ज किया है।