पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उचित जीवन मूल्यों को अपनाएं : डा. खजूरिया

उचित जीवन मूल्यों को अपनाएं : डा. खजूरिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोग्य भारतीय संस्था सुजानपुर ने विविध भारती स्कूल सुजानपुर में करवाया कार्यक्रम

भास्कर संवाददाता | सुजानपुर

विविधभारतीयसीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर में प्रिंसीपल नीरज डोगरा की अध्यक्षता में आरोग्य भारतीय संस्था ने कार्यक्रम करवाया गया। इसमें आरोग्य भारती जिला पठानकोट के संयोजक डा. मनमोहन खजूरिया उपस्थित हुए। इस मौके पर डाॅ. खजूरिया ने स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण पर विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए संतुलित भोजन नियमित व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति उचित जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाता है, तो जल्द ही देश में स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम स्वस्थ राष्ट्र की अवधारणा साकार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हम अपने प्राचीन संस्कारों खानपान को भूल चुके हैं और गलत दिनचर्या के कारण व्यक्ति दिन दिन रोगी होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम सबको प्रण करना चाहिए कि हम जीवन में कभी नशा नहीं करेंगे तथा साधा स्पष्ट भोजन व्यायाम को जीवन में शामिल करेंगे। इस मौके पर राजीव विशिष्ट, निधि, आशंका, कुलभूषण सिंह, निशा वर्मा, प्रीती, योगेश शर्मा, पूनम, अजय कुमार, अरुण कुमार, सरोजी, विश्वनाथ, दीपिका, सुखवीर, रोहित, जतिन राहुल आदि मौजूद थे।

विविध भारती स्कूल सुजानपुर में आरोग्य भारतीय संस्था सुजानपुर की ओर से करवाए कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे। -भास्कर

खबरें और भी हैं...