टिकट फीवर चरम पर
नगरनिगमचुनावों के लिए कैंडीडेट्स के बीच टिकट फीवर चरम पर पहुंच गया है। भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल में टिकटों पर फैसला करने के लिए रविवार को भी बैठकों का दौर जारी रहा। कादियां में कांग्रेस के कैंडीडेट्स पर फैसला करने के लिए प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के घर पर मंथन हुआ। कांग्रेस और भाजपा सोमवार को निगम की 25-25 सीटों के लिए अपने कैंडीडेट्स का एेलान कर सकते हैं।
चुनावों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 11 फरवरी है और अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी नहीं की है। भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों के बीच टिकट को लेकर चर्चाएं तेजी पर हैं। दोनों पार्टियों के लिए कैंडीडेट्स की घोषणा करना उलझन बन गया है, क्योंकि एक-एक वार्ड से 3 से 5 नेता दावेदार हैं। किसी को विधायक का भरोसा है तो किसी को जिला प्रधान का। दोनों पार्टियों की कोर कमेटियों के मेंबर अपने-अपने गुट के लोगों को टिकट दिलाने के लिए दबाव बना रहे हैं। रविवार को जिले का सियासी पारा चढ़ा रहा।
चुनावों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 11 फरवरी है और अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी नहीं की है और ही कोई नामांकन हो पाया है।
लोकल बॉडीज़
इलैक्शन
Ãटिकटों के बारे में प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के साथ बैठक हुई है। उन्हीं की ओर से सोमवार या मंगलवार को कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी की जाएगी। अनिलविज, जिलाध्यक्षकांग्रेस
Ãटिकटों पर फैसला करने के लिए कोर टीम की तीसरी मीटिंग हो चुकी है। अधिकांश टिकटों पर सहमति बन चुकी है। पार्टी एक-दो दिन में लिस्ट जारी कर देगी। नरेंद्रपरमार, जिलाप्रधान भाजपा
Ãमंगलवार को शिअद की कमेटी भाजपा नेताओं से मिलकर अपना फैसला बताएगी। निगम बन जाने के कारण इस बार हम 15 सीटों की मांग करेंगे। हरदीपसिंह लमीनी, जिलाध्यक्षशिअद
भाजपा आज 25 कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी करेगी
भाजपाकोर कमेटी की मीटिंग नंगलभूर में तथा अकाली दल की मीटिंग गुरद्वारा बारठ साहिब में देर शाम तक हुई। भाजपा की मीटिंग में सांसद विनोद खन्ना के अलावा जिले के तीनों विधायक, जिला प्रधान और महामंत्री शामिल हुए। भाजपा सूत्रों से पता चला है कि करीब 25 सीटों पर नामों का फैसला हो चुका है। सोमवार को 25 कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी कर दी जाएगी बाकि 25 कैंडीडेट अकाली दल से बात हो जाने के बाद तय होंगे। भाजपा ने उन्हीं नामों को फाइनल किया है जहां भाजपा के जिताऊ कैंडीडेट हैं।
कादियांमें बैठक : कांग्रेस के 20 कैंडीडेट्स का ऐलान आज
कादियांमें भी कांग्रेसी दिनभर डटे रहे, जहां प्रताप बाजवा के घर रात 9 बजे तक मीटिंगों का दौर चला। जिलाध्यक्ष अनिल विज, राजिंद्र दीपा, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, रमण भल्ला की मौजूदगी में बैठकें हुई तथा टिकट के दावेदार भी वहां जमे रहे। पता चला कि नेताओं के बीच गरमागरमी भी हुई। फैसला हुआ कि सोमवार को 20 कैंडीडेट्स के नामों का एेलान कर दिया जाएगा। जिन पर विवाद अधिक है उन्हें मंगलवार को डेक्लेयर कर दिया जाएगा।
सुच्चासिंह लंगाह को बोले अकाली-इस बार मिलें 15 सीटें
अकालीदल ने गुरद्वारा बारठ साहिब में पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह की अध्यक्षता में बैठक कर टिकटों पर मंथन किया। पता चला है कि अपनी एलाएंस भाजपा से कम से कम 15 सीटें मांगने का फैसला किया गया है। इसके लिए जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह लमीनी और सेवा सिंह की अगुवाई में बाकायदा एक 7 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है, जो सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार से मीटिंग कर सीटों पर दावा ठोंकेगी। फैसला किया गया है कि अकाली दल तकड़ी निशान पर चुनाव लड़ेगा।