लायंस क्लब ने की इंस्टालेशन सेरेमनी
लायंस क्लब ने की इंस्टालेशन सेरेमनी
पठानकोट| लायंसक्लब पठानकोट ग्रेटर ने क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए इंस्टालेशन सेरेमनी करवाई। इसकी अध्यक्षता विनोद महाजन ने की। सेरेमनी में विधायक अश्वनी शर्मा आैर वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएस चावला मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए जबकि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन इंजी एसके पुंज स्टार गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। इकवाल सिंह लूथरा ने रमेश खोसला, सचिव दीपक सलवान, संजीव महाजन,अनिल खोखर आैर टीम सदस्यों को समाज सेवा की शपथ दिलाते हुए 2015 का कार्यभार सौंपा। खोसला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तहसीलदार यशपाल शर्मा, सुदीप गर्ग, रीजन चेयरमैन प्रदीप भरद्वाज, अजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, एचपी अब्बी, नीरज जत्वानी, डॉ. राकेश गुप्ता, रोहित अरोड़ा, सुभाष, शाम लाल, सीएस लायलपुरी, राजीव पूरी, दिनेश महाजन, धीरज उप्पल, डॉ धनंजय, विनोद महाजन, सुदर्शन महाजन, एसएस राणा मौजूद थे।
सुनीलबने सीवरमैन यूनियन के प्रधान
पठानकोट| नगरनिगम सीवरमैन यूनियन ने निगम कार्यालय में बैठक की। इसमें कान्ट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रेजीडेंट विकास महाजन आैर ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सर्वसम्मति से सुनील कुमार को यूनियन का प्रधान, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, तरलोक चंद को महासचिव, प्रदीप कुमार को कैशियर आैर तरसेम लाल, राजू, जॉन, रफीक, मनोज, सुनी को मैंबर नियुक्त किया।
छात्रोंको सिखाई जाएगी स्किल डवेलपमेंट
गुरदासपुर|हैपीसीनियरसेकेंडरी स्कूल में चेयरमैन कंवल बख्शी के नेतृत्व में कार्यक्रम करवाया गया। स्कूल के डायरेक्टर सुभाष दु्ग्गल ने कहा कि वह अपने प्रयासों से स्कूल को बुलंदियों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। स्टूडेंट्स का भविष्य संवारने के लिए सेमिनार कराए जाएंगे और उन्हें स्किल डिवेलपमेंट का ज्ञान दिया जाएगा। पेरेंट्स को नए कार्यक्रमों से अवगत कराते उन्होंने उनके सुझाव भी मांगे। स्टूडेंट्स को केवल किताबी कीड़ा ही नहीं बनाया जाएगा, बल्कि उनका सर्वांगीण विकास किया जाएगा। चेयरमैन बख्शी ने बताया कि दुग्गल का स्कूल के साथ बहुत पुराना संबंध है। स्टूडेंट्स के विकास के लिए स्कूल और परिजनों का रोल एकसमान है। प्रिंसिपल जतिंदर गुप्ता, वरिष्ठ टीचर अमरजीत सिंह आिद मौजूद थे।