पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल हम दे रहे आैर सुविधा दूसरे ले रहे

बिल हम दे रहे आैर सुविधा दूसरे ले रहे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सुजानपुर (पठानकोट)

गांवकानपुरमें कुछ लोगों ने वाटर सप्लाई की टंकी से अवैध कनेक्शन ले रखे हैं जिसको लेकर लोगों ने पूर्व सरपंच ओंकार सिंह की अध्यक्षता में वाटर सप्लाई एंज सेनीटेशन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व सरपंच ओंकार सिंह, शक्ति सिंह, रणजीत सिंह, राज दीप सिंह, संदीप सिंह, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, करतार सिंह ने बताया कि उनके गांव के 65 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वाटर सप्लाई की टंकी से सीधे आैर अवैध कनेक्शन लिए हैं जिसके चलते पानी तो बर्बाद हो ही रहा है विभाग को भी बिल देकर चूना लगाया जा रहा है। अवैध कनेक्शनों के चलते दूसरे लोगों को भी पूरा पानी नहीं मिल रहा जबकि वह पूरा बिल दे रहे हैं। लोगों ने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इन कनेक्शनों की पहचान कर इन्हें बंद करवाया जाए।

एक्सइएन प्रवीन कुमार ने कहा कि मामला ध्यान में गया है। ऐसे कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें रेगुलर किया जाएगा आैर बिल वसूला जाएगा। इससे पहले भी जो मामले सामने आए थे उनको जुर्माना करके कनेक्शन को रेगुलर किया गया है।

सड़क का काम धीमी गति से करने पर ग्रिफ के खिलाफ प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी। -भास्कर

रोड का काम अधूरा, ग्रिफ के खिलाफ प्रदर्शन

तारागढ़| परमानंद-नरोटजैमल सिंह मार्ग की खस्ताहालत और इसको चौड़ा करने के काम में हो रही देरी को लेकर लोगों ने ग्रिफ के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव तंगोशाह, शालोवाल, रहीमपुर, बेगोवाल के लोगों ने कहा कि ग्रिफ ने डेढ़ साल पहले परमानंद-नरोट जैमल सिंह मार्ग को चौड़ा कर 44 फुट करने के लिए मार्ग में आते घरों तथा दुकानों को तोड़कर लोगों को बेघर कर दिया गया था। डेढ़ साल बाद भी इस रोड का काम पूरा नहीं हो पाया है जिसके चलते क्षेत्रवािसयों में रोष है। रोड का काम चला होने के कारण इस रोड पर कीचड़ रहता है। लोगों का इस पर से जाना मुश्किल हो गया है। उधर, ग्रिफ के एई बलवंत राय ने कहा कि इस रोड में पेड़ आैर बिजली के पोल हैं जिससे काम रुका है। पेड़ काटने के लिए ठेका दिया गया है जबिक िबजली के पोल हटाने के लिए पावरकॉम को कहा गया है।

अवैध कनेक्शनों को लेकर लोगों ने वाटर सप्लाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के बाद कनेक्शन काटने को कहा। -भास्कर