- Hindi News
- पंजाब एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसो. ने करवाई सीनियर मिस्टर पंजाब प्रतियोगिता
पंजाब एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसो. ने करवाई सीनियर मिस्टर पंजाब प्रतियोगिता
पंजाब एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसो. ने करवाई सीनियर मिस्टर पंजाब प्रतियोगिता
भास्करन्यूज | पठानकोट
पंजाबएमेच्योरबॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से प्रधान गगन ठाकुर आैर वाइस चेयरमैन रिक्की ठाकुर की अध्यक्षता में एसएमडीआरएसडी कालेज में सीनियर मिस्टर पंजाब बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पंजाब, जेएंडके, हरियाणा आैर हिमाचल के 200 बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। स्टेज पर बॉडी बिल्डरों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। प्रतियोगिता में एसएमडीआरएसडी कालेज के प्रेजीडेंट राजेश्वर सिंह, वाइस चेयरमैन अवतार सिंह, भाजयुमो प्रदेश जनरल सेक्रेटरी दिपांशु घई मौजूद रहे।
उपचेयरमैन रिक्की ठाकुर ने बताया कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के मकसद से प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में ओवरआल मिस्टर पंजाब रहने वाले लुधियाना के विनीत को 21 हजार रुपए, पटियाला से सुशील फर्स्ट रनरअप को 11 हजार, जालंधर से वासुफतवा सैकेंड रनरअप को 5100 रुपए दिए गए। इसके अलावा वेट कैटागिरी में प्रथम रहने वाले को 31सौ रुपए, सैकंेड को 2100 रुपए दिए गए। रिक्की ठाकुर का कहना है कि ऐसी प्रतियोगिताएं करवाने से नौजवान पीढ़ी को बॉडी बनाने की प्रेरणा मिलती है जिससे युवा नशे से दूर रहते हैं। उन्होंने नौजवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि नौजवान पीढ़ी को नशे छोड़कर खेलों, बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में आगे आना चाहिए आैर अपनी अलग पहचान बनानी चािहए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवाआें को प्रेरित करने के लिए इस तरह की आैर भी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
इस मौके पर वाइस चेयरमैन सुमित जमवाल, रिक्की ठाकुर, उपप्रधान निखिल महाजन, चेयरमैन अभिजीत सिंह, शिवम, प्रोजैक्ट चेयरमैन पवन, हनी महाजन, प्रेम कुमार, सनजीत शर्मा, अरूण शर्मा, रघुबीर सिंह, राजीव, विशाल शर्मा, तारा चंद, अनिल, संजीव शर्मा, अनुज महाजन, अक्षय महाजन, राहुल महाजन, अतुल शर्मा, साहिल महाजन, गगनदीप, राजीवर, जीत सिंह सलारिया, सोनू, लवकेश शर्मा, दीपक शर्मा, सोनू शर्मा, अर्जुन कश्यप, नितिन ठाकुर, सन्नी, अमरीक सिंह, पवन, पंकज, मधुपाल, अजय, समीर, कपिल ठाकुर, रामेश्वर, नवजोत नेयर आदि मौजूद थे।